महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।प्रयागराज महाकुंभ के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या आवागमन होता है। इस दौरान उन्हें यहां भव्य अयोध्या के दर्शन हों और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन हर प्रकार के आवश्यक उपाय कर रहा है। श्रद्धालुओं में बेहद लोकप्रिय राम की पैड़ी की नहर की सफाई की जा रही है जिससे वे सुरक्षित स्नान कर सकें।अयोध्या राम की पैडी की नहर में रेत जम गया था।ट्रैक्टर लगाकर बालू साफ सफाई किया जा रहा है। पैड़ी बेहद कम गहरा होने के कारण भक्तों के सपरिवार स्नान के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है। यहां प्रतिदिन एक लाख भक्त स्नान करते हैं। यह स्थल आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है।महाकुंभ की तैयारी को लेकर एडीजी ट्रैफिक के सत्य नारायण ने जिले के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर योजना तैयार की। तय किया गया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए रूट डायवर्ट होगा।एडीजी ट्रैफिक ने एसएसपी राजकरण नैय्यर व एसपी ट्रैफिक एपी सिंह के साथ बैठक किया। कुंभ के दौरान प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान करने के बाद भारी संख्या में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डायवर्जन प्लान पर मंथन किया गया। इसके अलावा नगर निगम इस दिशा में काम कर रहा है।