किशोरी के साथ बगीचे में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, दो भाइयों, भाभी के साथ मिलकर मारा पीटा

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि चिलवनिया गांव निवासी देवी प्रसाद उर्फ गोपाल सिंह 14 दिसम्बर को उसकी नाबालिग लड़की को कोतवाली क्षेत्र के कटेश्वर पार्क से बहका फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर भगा ले गया। उसे लेकर अपने घर के पास पहुंचा और बगीचे में ले जाकर रात करीब 10 बजे उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़कर अपने घर चला गया। इसके बाद उसकी बेटी उसके पीछे उसके घर पहुंची और उससे उसे अपने घर छोड़ने के लिए कहा, जिस पर आरोपी, उसके दो भाई, उसकी भाभी ने उसकी बेटी को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। दुष्कर्म की शिकार उसकी बेटी ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती बताया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दुष्कर्म के आरोपी देवी प्रसाद सिंह (26) को भरवलिया मोड़ (पान की गुमटी) के पास से गिरफ्तार कर पुलिस ने अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया ।