17 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनो पक्षों के अनेक लोग घायल हुए। तहरीर के आधार पर एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के दस लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
एक पक्ष के धर्मेन्द्र का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवेक, हर्षित, सुनील, हनुमान सरन, शिवपूजन, अनिरूद्ध, अनिल ने मिलकर उसके भतीजे कपिल को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां, परिवार के सदस्यो और गांव के अन्य लोगों को भी मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के शिवपूजन ने सुन्दर, धर्मेन्द्र, जीत नरायन, श्रीधर, कपिल, राम बिलास व तीन अन्य के खिलाफ अपने भतीजे विवेक को गांव के शिव मंदिर के पास घेर कर लाठी, डंडा, राड, लात, जूता से मारने पीटने, गाली देने, गुहार सुनकर परिवार के रामजी के पहुंचने पर ईंट फेंक कर मारने पीटने, परिवार वालों के पहुंचने, बीच बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।