बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी बब्बू पर आरोप लगाया गया है िकवह उसकी नाबालिग बेटी को जबरिया गांव के पश्चिम दक्षिण बने कूड़ेदान के पास लेता गया, वहां उसके साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो और एससीएसटी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।