
अनुराग लक्ष्य, 8 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
चुनाव भी खत्म, जीत का जश्न भी खत्म, मुख्य मंत्री की ताजपोशी भी खत्म। अब निगाहें गड़ी हैं तो सिर्फ मंत्री मंडल के विस्तार पर। तो लीजिए साहब अब आपकी यह प्रतीक्षा की घड़ियाँ भी खत्म होने जा रही हैं।
यह मंत्री मंडल विस्तार का काम भी आने वाले ग्यारह या बारह दिसंबर को संभवतः हो जाएगा।
सूत्रों ने ,पीटी आई भाषा, को बताया कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकाँपा वित्त विभाग, और भाजपा ग्रह विभाग अपने पास रखेगी। जैसा कि एकनाथ शिंदे वाली सरकार में था। यह भी हो सकता है कि शिवसेना को ग्यारह से बारह और राष्ट्र वादी कांग्रेस को पार्टी को 9 या 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। और सबसे बड़े घटक दल महायुति को इक्कीस से बाइस मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसी के साथ विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। जिसके बाद नई सरकार का विश्वास मत होगा और राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
आपको बताते चलें कि इस नई सरकार में मुख्य मंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।