नागरिक सुरक्षा कोर,प्रखंड यहियागंज लखनऊ की कर्मठ सेक्टर वार्डन अंजू अवस्थी हुई सम्मानित

लखनऊ।नागरिक सुरक्षा कोर,प्रखंड यहियागंज लखनऊ की कर्मठ सेक्टर वार्डन श्रीमती अंजू अवस्थी को महानिदेशक अग्नि सेवा/ नागरिक सुरक्षा/ गृह रक्षक/ गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा की सेवाओं के लिए *कांस्य डिस्क* से सम्मानित किया गया।उक्त सम्मान उत्तर प्रदेश के महानिदेशक नागरिक सुरक्षा अभय कुमार प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया।