बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमुआ गनेशपुर निवासी राम शंकर ने पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का एक परिवार के चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी दीप चन्द्र, उसकी पत्नी कामिनी, राहुल, मनीष पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के सामने उसे और उसके परिवार के लोगों को गाली दे रहे थे, जब उसने मना किया तो गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।