उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बनवाने को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसोईंया गांव निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने एक नामजद, 12-13 ब्यक्तियों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐंठीडीह गांव निवासी अखिलेश तिवारी पर आरोप लगाया है कि एससीटी मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर में उपस्थित पंजिका पर अपना हस्ताक्षर बनवाने को लेकर स्कूल कार्यालय में उसने 12- 13 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसन्हे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।