बस्ती। नगर बाजार मुख्य सडक पर राजा उदय प्रताप सिंह तिराहे के पास सडक पार करते समय एक व्यक्ति तेज रफ्तार जा रही मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में राहगीर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आस पास के लोगो ने नगर पुलिस को हादसे की सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर बाजार मुख्य सडक पर रहने वाले मंहगी गुप्ता अपने घर से निकल कर सडक के दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार जा रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गए। इस हादसे में मंहगी गुप्ता और मोटरसाइकिल चालक मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के भौरा निवासी धर्मेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।