महिला के साथ अश्लील हरकत

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने, शिकायत करने जाने पर मारने पीटने के मामले में पुत्र व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 52 वर्षीय पीड़ित महिला का आरोप है कि आलोक सिंह ने उसका हाथ पकड़कर खींचा, उसके ब्लाउज में हाथ डाल दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी की इस हरकत से उसका ब्लाउज फट गया। जब उसने इसकी शिकायत आरोपी के पिता अशोक सिंह से की तो उन्होंने उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र, पिता के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।