बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ निवासी राम सवारी पत्नी स्व. काशी प्रसाद वर्मा ने गांव निवासी एक परिवार के चार लोगों पर घर के सामने साफ सफाई करने को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी शिवप्रसाद चौधरी, उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्री के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।