बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छितावर गांव निवासी साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाज ने उनसे सिम एक्टिवेट करने के नाम पर आधार कार्ड नम्बर मांगा। उनके द्वारा आधार कार्ड नम्बर दे दिया गया। इसके बाद जालसाज ने उनके खाते से 60 हजार रूपए उड़ा दिए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।