खेत जोतने गए व्यक्ति को सगे भाइयों समेत चार ने मारा पीटा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के परसरामपुर निवासी पतिराम ने चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बहमी वाट से जमीन बांटा गया था, जिसे रमेश और उसके भाई दिनेश नहीं मान रहे थे,जिस कारण वर्तमान में बटवारा दाखिल किया गया है। एक दिसम्बर को वहअपना खेत जोतने गया था, जहां पहुंचकर दोनो आरोपियों, दिनेश की पत्नी और पुत्री ने मिलकर गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।