हथियांव के पास बालू लदी डम्पर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल 

 

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव के पास कुदरहा-महादेवा मार्ग पर लालगंज की तरफ से आ रही मोटर साइकिल सवार डम्पर की चपेट में आने से घायल हो गया। स्थानील लोगों ने एम्बूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

        धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया पांडेय गांव निवासी 24 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र चंद्रभान अपने बहन के घर बैसिया थे। निजी काम से लालगंज मोटर साइकल से गए थे वापस आते समय हथियांव के पास कुदरहा की तरफ से बालू लदी डंफर गाड़ी के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों नें एम्बूलेंस से सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद चिकित्सको ने जिलास्पताल रेफर कर दिया।

      इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि डम्पर व मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे मे ले कर घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया था। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।