बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बिल्लौर निवासी धर्मराज गुप्ता ने 12 नामजद, कुछ अज्ञात के खिलाफ मारने पीटने, कार, बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपने बेटे कृष्ण गोपाल गुप्ता के साथ शादी समारोह मे शामिल होने गया था। जहां मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी कवि चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, अहमद हुसेन उर्फ राजू सहित 12 नामजद व कुछ अन्य अज्ञात ने उसके बेटे को गाली देने लगे, जब गाली देने से मना किया तो उसे मारने पीटने लगे, गांव वालों द्वारा किसी तरह बीच बचाव किया गया। इसके बाद आरोपी रात में उसके घर पर ईंट पत्थर चलाकर उसकी कार व बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा को ईंट मारकर तोड़ दिया, उसके भाई तुलसीराम के घर में घुसकर रखे सामान को तोड़ डाला। मामले में तहरीर के आधार पर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही निवासी 10, कनैली, भीरोजवा निवासी दो नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।