प्रयागराज में साहू एकता मंच द्वारा आयोजित चौदहवें निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 55 जोड़ों का विवाह बैंड बाजे के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
साहू एकता मंच द्वारा आयोजित 14 वें निशुल्क सर्व जातिय सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए गिरिजाघर सिविल लाइंस प्रयागराज से 55 दूल्हों की बारात एक साथ घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। जहां सुधा गुप्ता, शोभा गुप्ता एवं डॉ नीता साहू ने सभी वर को अक्षत तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रत्येक वर वधू को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू व परिजनों ने आशीर्वाद दिया। मंच की ओर से प्रत्येक जोड़ों को पौधारोपण हेतु पौधा प्रदान किया गया। वर वधुओं ने एक दूसरे को जयमाल पहनाकर आजीवन सुखमय जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। जय माल के पश्चात प्रत्येक जोड़ों के लिए बनाए गए विवाह मंडप में वैदिक रीति रिवाज के साथ पुरोहितों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। विवाह संपन्न होने के बाद समिति द्वारा प्रत्येक वर वधुओं को गृहस्थी के सभी सामान उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
समारोह का संचालन उपाध्यक्ष अजय साहू व मानिकचंद्र साहू ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू, महासचिव शंकर लाल साहू,संरक्षक सेवानिवृत ए डी एम राम लखन गुप्ता, डॉ वी एन गुप्ता, पोलर मैन मंगलम गुप्ता,सुधा साहू, डॉ नीता साहू , डा. सुमन साहू, रामलोचन साहू, वैज्ञानिक सुनील साहू भाभा अनुसंधान केंद्र मुंबई ,डॉ मुरली धर गुप्ता,मंत्रीगण मदन लाल साहू, गिरिजा शंकर गुप्ता, ओम बाबू साहू आदि प्रमुख लोग रहे।