बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मालीटोला कस्बा नगर बाजार निवासी भोला सोनकर ने राजकोट चौराहा निवासी चार लोगों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव में एक बहूभोज कार्यक्रम में राजकोट निवासी अनमोल, विकास, पंकज, प्रदीप ने मिलकर उसके बड़े भाई के साले अरूण को गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने आए विक्की, अमर व परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी, डंडा, ईंट पत्थर से हमला किया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।