पौली।
धनटना थाना क्षेत्र कि पुलिस चौकी पौली मे बुधवार को नवागत चौकी प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने इलाके की भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली और बैठक की। बैठक के बाद उन्होने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना अपराधियों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता होगी सबकी समस्या का समाधान करना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। इस मौके पर स्टाप के पुलिस कर्मियो मे उपनिरीक्षक जयप्रकाश कुशवाहा,अजय निषाद,मनोज यादव,हरेन्दर यादव,बदरेआलम , सुनील सिंह, टिल्लू बाबा, महेंद्र यादव, उदयराज अग्रहरी, जावेद आलम, शैलेश यादव,अताउलहक सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।