वाहन की ठोकर से रिश्तेदारी से लौट रही बाइक सवार महिला की मौत

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बसहवा फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मोटरसाइकिल सवार पर पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिडौआ निवासी मालती देवी पत्नी रामचरन अपने रिश्तेदार के साथ कप्तानगंज रिश्तेदारी मे गई थीं। वहाँ से वह रिश्तेदार शिवमूरत के साथ मोटर साईकिल पर बैठकर अपने घर वापस जा रही थी। बसहवा फ्लाई ओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दी। जिससे मोटर साईकिल पर पीछे बैठी मालती देवी और शिवमूरत सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी नेएंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान मालती देवी की मौत हो गई। शिवमूरत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।