बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा निवासी मथुरा प्रसाद ने पांच लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी ओम प्रकाश, राजितराम, पंकज, मनोज और लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा निवासी राजमन ने मिलकर उसे गाली देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।