बस्ती – बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती में आज 26 नवंबर 2024 को प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने मार्ग दर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रधानाचार्या द्वारा किया गया।
संविधान दिवस पर आयोजित व्याख्यान में प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा भारत का संविधान है। संविधान ने भारत में सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया , संविधान सभा सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है,जिसके सदस्य देश के विभिन्न प्रांत, भाषा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते थे ।
प्रधानाचार्या ने संविधान की प्रस्तावना पर विशेष बल देते हुए विस्तार से संविधान के विषय मे बताया। संविधान दिवस पर छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं अलका पांडे , शबाना अंजुम , रीता देवी , खालिदा परवीन , अलसबा , नुसरत फातिमा , आरिफा खातून , हुमा सदफ शकील, प्रेमलता, सावित्री उपाध्याय, नाजिश शकील, नजराना बतूल, मलिक सबा, अफजल, परवीन बानो, रचना सिंह, हेमलता यादव, कु० इरम फात्मा, सुप्रभा पाण्डेय, नूरैन फात्मा, शाइस्ता परवीन, मतंशा, अकीबा मंयूर, सना तबस्सुम, अलमांश अंसारी एवं छात्राएं भी उपस्थित रहीं।