सचिव कोर्स, बेसिक कोर्स फ़ॉर कमिश्नर स्काउट प्रार्थना के साथ शुरू

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित किया जाने वाले बेसिक कोर्स फ़ॉर कमिश्नर, सचिव कोर्स प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र इलाहाबाद में मंगलवार को ध्वज शिष्टाचार के साथ शुरू हुआ, शिविर के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया गया, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती डॉ कुलदीप सिंह, ने बताया कि प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सुरेंद्र सिंह यादव, उषा कुशवाहा, जाकिर हुसैन आदि का योगदान रहा, जनपद बस्ती से प्रधानाचार्य जीआरएस इण्टर कालेज बस्ती/ जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल बेसिक कोर्स फ़ॉर कमिश्नर के अलावा शुशील सिंह, अखिलेश यादव, राघवेंद्र पाण्डेय, भारती श्रीवास्तव, ज्योतिर्मयी पाण्डेय, रश्मि त्रिपाठी, आरती कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद रहे, तकनीकी सहयोग सूरज कुमार ने दिया।