बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पाँच लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा निवासी मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर गाँव के ही ओम प्रकाश, राजितराम, पंकज कुमार, मनोज कुमार , लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा निवासी राजमन लाठी डंडे से लैस होकर अपशब्द कहने लगे। जब इसका विरोध किया तो उसे लाठी डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने आई रंजना को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।