बच्चों को चाट न देने की बात कहकर की बहसबाजी, मारा पीटा,तीन सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा

 

बस्ती ।नगर थाना क्षेत्र के कटरूआ निवासी मोहन कुमार गुप्ता ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ उसे और उसके भाई कोमारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह धौरहरा में चाट की दुकान लगाता है। धौरहरा निवासी तीन सगे भाइयों जयदीप यादव, मनदीप यादव, धनन्जय यादव व एक अन्य अभय यादव ने बच्चों को चाट न देने का बहाना लेकर बहस करते हुए उसे गाली दी, गाली देने से मना करने पर लाठी डंडे से मारा पीटा, बीच बचाव करने आए उसके बड़े भाई सोनू गुप्ता को भी मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।