साइबर इंस्पेक्टर बता डरा धमकाकर मदरसा शिक्षक से ठग लिए एक लाख साढ़े 34 हजार रूपए

 

बस्ती। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के नई बाजार मुहल्ला निवासी आस मोहम्मद साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गए। कलवारी पुलिस तहरीर के आधार पर मोबाइल नम्बर के धारक तीन के खिलाफ अज्ञात पता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पीड़ित के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में वह एक मदरसा में शिक्षक है,उनके मोबाइल नम्बर पर दो नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर इंस्पेक्टर बताया। कहा कि तुम्हारे खिलाफ साइबर सेल में मुकदमा दर्ज है और वीडियो भी जमा है। उसे डराया धमकाया कि जेल जाओगे। साइबर क्राइम का डर दिखाकर उससे रूपए की मांग की। उनके द्वारा डराने धमकाने के चलते डरकर उसने अलग- अलग बताए गए एकाउंट में एक लाख 34 हजार 5 सौ रूपए ट्रांसफर कर दिया। मामले में मनीष जैन, अनिल कुमार, नीतू सिंह के नाम अज्ञात पता के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।