डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या संविधान दिवस के दिन अवध विवि में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशक्रम में 26 नवम्बर दिन मंगलवार को संविधान दिवस के दिन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करायेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने राजभवन के निर्देशक्रम में परिसर में संविधान की उद्देशिका का वाचन, शैक्षणिक भ्रमण, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये विधि संकायाध्यक्ष प्रो. ए.के. राय को नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर में सविधान के उद्देशिका वाचन स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रातः 10ः30 बजे से कराया जायेगा। इसका दायित्व प्रो. नीलम पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण को दिया गया है। वहीं शैक्षणिक भ्रमण की जिम्मेदारी प्रो. गंगाराम मिश्र, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का डॉ. सुरेन्द्र मिश्र विभागाध्यक्ष, प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा विभाग व भाषण प्रतियोगिता का दायित्व डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. सन्तोष कुमार, डॉ. विवेक सिंह एवं वन्दना गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों को दिया गया है। मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि संविधान दिवस दिन परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में भारतीय संविधान के प्रति आस्था एवं जागरूकता को बढाया जायेगा। जिससे छात्रों एवं नागरिकों में संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जिज्ञासा पैदा हो सके।