बस्ती एमेच्योर खो खो संघ बस्ती की एक आवश्यक बैठक संघ के *सचिव* संतोष कुमार जायसवाल के निवास पर हुई। बैठक में *भारतीय खो खो संघ के *अध्यक्ष* *श्री सुधांशु मित्तल,भारतीय खो खो संघ के *सचिव* *श्री यम0यस0 त्यागी के* निर्देश पर पर बस्ती जनपद में स्व0 श्रीमती राज बाला त्यागी जनपदीय (बालक/बालिका)खो खो प्रतियोगिता,जिलाक्रीड़ागन, बस्ती में दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2024 को करानें का निर्णय लिया गया है।इस प्रतियोगिता में जनपद की सर्वश्रेष्ट 8 बालिका वर्ग एवं 8 बालक वर्ग की टीम हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता की तैयारी के लिए एमेच्योर संघ के *अध्यक्ष* श्री राम जी पाण्डेय,*महामन्त्री* श्री रमाकान्त शुक्ल,*संगठन मंत्री* श्री अखिलेश यादव,*कोषाध्यक्ष* श्री अजय श्रीवास्तव ने अपने सुझाव देकर प्रतियोगिता की रूपरेखा तय कर सफल पूर्वक आयोजन करानें का निर्णय लिया गया।