दस लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के भोयर चकदहा निवासी अमिता देवी पत्नी राम चन्द्र चौधरी ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, गैर इरादतन हत्या, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन बरगदवा निवासी अंजनी चौधरी, उसके पिता रामवृक्ष चौधरी, मां मीरा चौधरी, भाई सत्यप्रकाश, शिवा, सन्तोष उर्फ विक्की सहित दस लोगों पर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर उसे और उसके पति एवं उसके पुत्र राजन, रमन को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया। उसके पुत्र रमन को मानसिक रूप् से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह अवसाद में चला गया और इलाज के दौरान उसकी लखनऊ मेडिकल कालेज में 28 जून को मौत हो गई। 24 जून को हुए मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।