बस्ती । सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने दो लोगों पर गैंगरेप करने, वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
महिला का आरोप है कि सोनहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया निवासी जयप्रकाश शर्मा और एक अन्य संदीप पता अज्ञात 16 जनवरी को उसके घर आए, उस समय परिवार में कोई नहीं था और वह वह स्नान कर रही थी। कुछ सामान देने की बात कहकर दोनो ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जब उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया, उसका तौलिया खींचकर उसे नंगा कर दिया और बारी- बारी से बलात्कार किया। 7 जून को आरोपी जयप्रकाश फिर से उसके घर पहुंचे और कहा कि उसके पति की तबियत बहुत खराब है, वे लखनऊ अस्पताल में भर्ती है। यह कहकर उसे अपने साथ लखनऊ में एक अन्य आरोपी संदीप के घर ले जाकर नशीली चीज डालकर बेहोश कर दिया, चार दिन तक दोनो ने उसके ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विडियो बना लिया और धमकी दिया कि शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर देगे। मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।