बारात में आए युवक का  रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सोहावल- अयोध्या ।रौनाही थाना क्षेत्र के गांव लखौरी में सोमवार की रात थाना पूराकलंदर से आई एक बारात में शामिल युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के किनारे लखनऊ-अयोध्या  रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव सिंडहिर निवासी केशरी प्रसाद के लड़के की बारात लखौरी गांव में एक दलित परिवार राम सुमेर के यहां आई थी। इस बारात में बतौर बाराती बन कर युवक आया था। देर रात तक बारात में नाचता देखा गया है। सुबह ग्रामीणों ने इसका शव रेलवे ट्रैक के बीच देखा।उप-निरीक्षक हरे कृष्णा ने बताया कि युवक की पहचान दिनेश कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अक्कू निवासी सिंडहिर के रूप में हुई है। मौत और घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।