ग्राम समाज के भूमि की जांच के लिए आईजीआरएस किया तो पति, पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया निवासी सियाराम ने गांव निवासी पति, पत्नी पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने सरकारी अभिलेख में ग्राम समाज दर्ज गाटा संख्या 877 रकबा 0.56 एयर की जांच के लिए आईजीआरएस किया था। 7 नवम्बर को कानूनगो ने फोन कर उससे बात की। कहा कि वे मौके की जांच करना चाहते है, इसलिए चलकर उस गाटा की मौके पर जांच करा दें। इसके बाद वह काननूगो के साथ मौके पर गाटा की जांच कराने पहुंचा, जिसके चलते दुबौलिया निवासी मुहम्मद याहिया और उसकी पत्नी नूरजहां ने उसे घेरकर गाली दी, धमकी देते हुए कहा कि तुम्हे मारकर यहीं पर तम्हारी कब्र बना देंगे। तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।