दारु पीकर गाली देते हुए मारा पीटा, चार पर मुकदमा

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चाईपुरवा निवासी करन ने चार लोगों पर दारु पीकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुराने विवाद को लेकर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डाबर गली निवासी मुहम्मद तसलीम उर्फ छोटू, उसके भाई मुमताज व दो अन्य पप्पू, संजू पता अज्ञात ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।