बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी राजदेव ने अपनी पत्नी पर गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी शारदा अनबन करके करीब तीन वर्ष पूर्व पुत्री निधि को साथ लेकर मायके मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बनकसही अपने पिता राम बुझारत के घर चली गई। 22 अक्टूबर को वह अपनी पुत्री को लेने के लिए बनकसही पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसे रोक कर गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।