बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के लोहदर बाजार निवासी विजेन्द्र कुमार ने पति,पत्नी, पुत्र पर घर में घुसकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी संतोष, उसकी पत्नी रीना, पुत्र अंशु ने बिना किसी बात के घर में घुसकर उसे और उसके भाई को मारने पीटने, बीच बचाव करने पहुंची बहन को भी मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।