गाड़ी के सामने से हटने को कहा तो मारने के लिए दौड़ा लिया

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रहलाद कालोनी निवासी राम किशोर पाण्डेय ने सिविल लाइन जेल रोड निवासी 6 नामजद, एक अज्ञात पर मारने के लिए दौड़ा लेने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके प्रहलाद कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान के सामने कुछ लोग उसकी गाड़ी के सामने व बोनट पर सहारा लेकर बैठे थे, उनमें से कुछ लोग शराब पीये थे। जब उसने उन लोगो से हटने के लिए कहा तो वे गाली देने लगे। गाली देने का कारण पूछने पर वे उसे मारने के लिए दौड़ा लिए और जान से मारने की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर जेल रोड निवासी शकुन्तला देवी पत्नी दयाराम, रमादेवी पत्नी राजाराम, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, रंजीत कुमार, सुन्दर व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है