खेत में पुआल फैलाने की बात को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नथऊपुर निवासी महिनाथ त्रिपाठी ने गांव निवासी चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में पुआल फैलाने की बात को लेकर राजनाथ उर्फ राजन, उसके भाई विवेक, रंगनाथ व उसके पिता अमरनाथ ने मिलकर मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।