– अमहट घाट पर भव्य हुआ छठी मां का जागरण

– उ. प्र. राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

बस्ती। जनपद के अमहट घाट पर छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इसी अवसर पर भोजपुरी के जाने माने गायक अमरेश पांडेय अमृत जागरण टीम का भव्य जागरण भी प्रस्तुत हुआ।
भजनों को सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को भोजपुरी गायक अमरेश पांडे अमृत और राहुल पटेल ने गणेश जी का मूर्ति उनको भेंट कर उनका स्वागत किए। गायक अविनाश श्रीवास्तव ने गणेश जी की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक अमरेश पांडेय की प्रस्तुति पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए। गायिका अनीशा वर्मा ने भी लोगों को छठी मां का भजन सुनाया। भजन की अमृत धारा के बीच में चंदन पांडेय के भजनों पर लोग झूमने को हुए मजबूर, गायक निलेश ने गाया ,सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आए हैं।
अमहट के तट व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दे मांगा परिवार का सुख सौभाग्य और लंबी उम्र। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही लगातार घाटों का पुलिस निरीक्षण करती दिखी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, अंकुर वर्मा अभिनव उपाध्याय राजकुमार शुक्ला,राज कुमार पांडेय,राम भरत वर्मा सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।