यज्ञोपवीत संस्कार का हुआ आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या रामकोट स्थिति श्री राम आश्रम मे यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया l जिसमे सैकड़ो की संख्या मे बालक सम्मलित हुए l वैदिक विद्वानों द्वारा पूरे विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार पूरा किया गया l संस्कार पूर्ण होने पर सभी वाटुक कुमारो को आश्रम प्रमुख ने जीवन मे कैसे रहे कैसे धर्म का पालन करे सभी विषयों पर अपना अनमोल ज्ञान दिया l इस कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन श्री राम आश्रम के पीठाधीश्वर जयराम दास ने ही कराया था l और इस पर उनका कहना है हमारे यहां इस तरह के आयोजन लगातार होते रहते हैं l हमारे आश्रम की सदैव से परंपरा रही है सनातन से जुड़े संस्कार और उद्देश्यों को बढ़ावा दिया जाए l