पैन कार्ड की केवाईसी अपडेट करने का लिंक भेजकर खाते से उड़ा दिए 14 लाख 56 हजार रूपए

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी सुनील कुमार वर्मा आनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उनके वाट्सएप् नम्बर पर पैन कार्ड की केवाईसी अपडेट करने के लिए एपीके फाइल का लिंक भेजकर और काल कर जालसाज ने उसके बैंक खाता का एक्सेस लेकर 14 लाख 56 हजार 996 रूप्ये ट्रांसफर कर लिया। मामले में तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।