बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे चेतन निवासी अशोक निषाद ने तीन सगे भाइयों सहित चार पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह विक्रमजोत बाजार से दवा लेकर अपनी मौसी के घर कल्याणपुर जा रहा था। अभी वह रास्ते मे मौसी के घर के कुछ ही दूर पर पहुंचा था कि विक्रमजोत निवासी संत कुमार उर्फ संतु सिंह , उसके दो अन्य भाई सुनील सिंह ,संजीत सिंह एवं कंवलपुर निवासी निलेन्द्र अग्रहरि ने उसे देखकर जबरन रोक लिया, उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।