कोहरे ने ट्रेनों की गति पर लगाई लगाम,दो दर्जन से ज्यादा ट्रेने लेट।

बस्ती । नवंबर रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली सुबह भोर से ही धुंध व कोहरे के कारण सड़क पर ज्यादा दूर तक साफ दिखाई नही पड़ रहा था जिसका असर ट्रेनों पर भी स्पष्ट दिखाई पड़ा। लोगो को सुबह ठंड का भी एहसास हुआ ।  ट्रेनों से आने वालो को रिसीव करने के लिए के बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुच गए तब पता चला कि उनकी ट्रेन अभी घण्टो की देरी से चल रही हैं।मजबूर होकर स्टेशन पर समय व्यतीत करने के अलावा और कोई रास्ता भी नही था।रविवार को 12531 गोरखपुर लखनऊ इंटसिटी 34मिंट,15708 आम्रपाली एक्स्प्रेस 1घण्टा,09451 भागलपुर स्पेशल 2घण्टा44मिंट,12511 त्रिवन्तपुरम 30मिंट,02564 बरौनी क्लोन स्पेशल 2घण्टा 5मिंट,05032 गोण्डा गोरखपुर पैसेंजर 1घण्टा34मिंट,01432 पुणे स्पेशल 8घण्टा,15274 सत्याग्रह एक्स्प्रेस 1घण्टा40मिनट,15089 गोमतीनगर साप्ताहिक 4घण्टा 50मिंट,05059 लालकुआं स्पेशल 6घण्टे 42मिंट,12556 गोरखधाम 1घण्टा,01079 गोरखपुर स्पेशल 2घण्टा,04067 दिल्ली स्पेशल 10 घण्टा30मिंट,14010 चंपारण सत्याग्रह 1घण्टा ,15707 आम्रपाली 46मिंट,12512 जननायक 30मिंट,04196 आगरा कैंट 4घण्टा,05050 छपरा स्पेशल 9घण्टा,04044 गोरखपुर स्पेशल 3घण्टा 40मिंट,09028 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 4घण्टा 34मिंट,04005 दिल्ली स्पेशल 11घण्टे की देरी से बस्ती पहुँची।स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि कुछ घुन्ध व कुछ स्टेशन पर ट्रेक मेंटिनेंस का कार्य होने के कारण ट्रेने देरी से चल रही हैं।