माझा खुर्द में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 13 घायल

– किछौछा दरगाह शरीफ से वापस लौट रहे थे बस व ऑटो में सवार यात्री
 कुदरहा,बस्तीः कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर टांडा पुल के पास माझा खुर्द मोड़ पर बस, बोलेरो व ऑटो अनियंत्रित होकर आपस मे टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। जिसमे दो की मौत हो गयी और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद अफरातफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कलवारी को दिए मौके पर  थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाले और एंबुलेंस की मदद से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाए। जहां चिकित्सक ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। और 10 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि एक महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
        दुर्घटना की सूचना मिलते ही एडीएम प्रीति पाल चौहान, एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सीएमओ आरएस दूबे के साथ ही सर्किल के चार थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लेते हुए राहत व बचाव कार्य पहुंचाते हुए घायलों का उपचार हुआ।
      घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। जब अम्बेडकर नगर के किछौछा दरगाह शरीफ से जायरीनों को लेकर लौट रही बस अभी लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर टांडा पुल के माझा खुर्द मोड़ के पास पहुची थी। जहां ऑटो व बुलेरो को ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर आपस मे टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी ने दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी व स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ऑटो में सवार लोग पानी मे पलटने के कारण डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन बच्चों को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने बताया जिस समय यह गाड़ियां आनियंत्रित हुई उस समय सामने की तरफ से आ रहा एक ई पिकप भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया।
बस अंबेडकर नगर जिले के किछौछा दरगाह शरीफ से किरीब 65 जायरीनों को लेकर गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के लिए वापस लौट रही थी। वहीं ऑटो भी किछौछा दरगाह शरीफ से सिद्धार्थ नगर व बस्ती जिले के लोग लेकर वापस लौट रही थी। बोलोरो मे सवार संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना निवासी अमित कुमार चौबे लखनऊ से अपने गांव मड़पौना जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों गाड़ियां ओवरटेक करने के चक्कर में आनियंत्रित हुई और एक दूसरे से टकराते हुए इधर-उधर सड़क के नीचे खाई में पलट गई। वहीं बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के दौरान बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, गोण्डा जिले के फातिमा ,सबरुर निसा,मुबारकअली,जैफुल्लाह,निसारअहमद,हसनरजा,हसीना बानो सलमान,जहरुलनिशा,अमित चौवे,रहमान तुल्लाह,कुतमुन तारा,सनाखातून घायय हो गये
दुर्घटना के दौरान दो की मौत
घायलों का ससामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में इलाज के दौरान टेम्पो में सवार बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया गांव निवासी 78 वर्षीय रामचन्द्र मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जनपद बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया गांव निवासिनी 30 वर्षीय नजिमा खातून को मृत घोषित कर दिया।