बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी रीता देवी पत्नी रामबृक्ष ने गांव निवासी 10 लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर गाली देने, मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी विशाल सहित उसके परिवार के 10 सदस्य पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पर चढ़ आए, गाली देने लगे, जब उसने गाली देने से मना किया तो घर में घुसकर उसे मारा पीटा। शोर सुनकर उसके ससुर रामकिशोर उर्फ नन्द किशोर उसे बचाने आये तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर लोहे के राड व टांगी से वार किया,जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गये। उनका बायां हाथ भी फै्रक्चर हो गया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी विशाल, उसकी पत्नी, बहन, मां सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।