स्वच्छता और सावधानी से बीमारी और दुर्घटना से बचाव. डॉ रघुवर पांडेय

बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ ,समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना सिद्धार्थ विश्विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुपालन में माइ भारत की प्रथम वर्षगांठ के अवसर प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में आयोजित ‘‘दीवाली माय भारत वाली, कार्यक्रम के अन्तर्गत आज महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय से गांधीनगर चौक होते हुए जिला महिला चिकित्सालय बस्ती तक सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली,तत्पश्चात जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों विभिन्न वार्डों में जाकर उनकी सेवा किया और जीवन में सेवा और स्वच्छता के महत्व को बताया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा रघुवर पांडेय ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वयं सेविकाओं के साथ संवाद किया और कहा कि जीवन में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप सब का दायित्व है सावधानी और स्वच्छता से जीवन में खुशियों को लाने का महत्वपूर्ण प्रयास करना,अपने घर के सदस्य से दीपावली के उपहार के रूप में प्रतिज्ञा लीजिए की वो सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधे क्योंकि छोटी छोटी सावधानियां जीवन में बड़ी खुशियों को लेकर आती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेहा श्रीवास्तव,मोनी पाण्डेय, सूर्या उपाध्याय,अखिलेश सिंह,विजय नाथ सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं उपस्थित रहीं।