अयोध्या। नए विश्व कीर्तिमान के लिए रामनगरी सज चुकी है। पूरी दुनिया को दिखाने के लिए दीपोत्सव की लाइव टेलीकास्ट होगा। इतना ही नहीं अयोध्या नगरी के लोग भी घर बैठे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। राम की पैड़ी पर दीये बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है। अब अयोध्या सहित पूरी दुनिया को इंतजार है तो सिर्फ 30 अक्टूबर की शाम का। इस दिन श्रीराम की नगरी अयोध्या एक और कीर्तिमान रचने जा रही है। इस अद्भुत और अलौकिक पल के साक्षी पूरी दुनिया में बैठे लोग भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के निर्देश पर सूचना विभाग इस पूरे महा आयोजन के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की है।दीपोत्सव की आभा दिखाने के लिए एलईडी वाल और एलईडी वैन लगवाई जा रही है। इसके अलावा मीडिया को कवरेज के लिए सेन्टर की स्थापना करा दी गई है।