गिट्टी, मोरंग गिराकर रास्ता रोकने का विरोध किया तो घर में घुसकर मारा पीटा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह निवासी राधेश्याम पाण्डेय ने अपने पट्टीदार पर घर में घुसकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पट्टीदार आशीष पाण्डेय अपने मकान की छत लगवा रहे थे। इस दौरान उनके द्वारा सड़क पर गिट्टी, मोरंग आदि सामान गिराकर रास्ता रोक दिया गया, जब इस बात की शिकायत उनके भतीजे प्रभाकर पाण्डेय ने किया और रास्ते के बगल सामान गिरवाने की बात कहा तो उसके पट्टटीदार तीन सगे भाइयों आशीष पाण्डेय,अनूप पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय ने मिलकर उसके घर में घुसकर गाली देते हुए उनके भतीजे को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।