ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर नातिया मुशायरे का आयोजन,,,

अनुराग लक्ष्य, 27 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
सरकार ए गौस ए पाक की ग्यारहवीं शरीफ का महीना अभी अपने अंतिम चरण में है फिर भी उनके चाहने वालों में अभी भी पूरी तरह जोश भरा माहौल बना हुआ है।
जगह जगह न्याज़ और फातिहा ख्वानी का सिलसिला भरपूर चल रहा है और इसके साथ साथ लंगर का भी आयोजन रोज़ देखने को मिल रहा है। जिसमें हज़ारों लोग सरकार गौस ए पाक की ग्यारहवीं में अपने आपको मसरूफ किए हुए हैं।
इसी सिलसिले में आज 27 तारीख को शाम 4 बजे बेलापुर के निकट तलोजा में एक भव्य नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया है। जिसमें कई नामी गिरामी शोअरा हिस्सा ले रहे हैं और जिसकी नेज़ामत शायर सलीम ए इस्लाम बस्तवी अज़ीज़ी करेंगे।