आखिरकार, अपनी तमाम तर खूबियों के साथ हाजी बब्बू खान भाजपा को छोड़ कर अपने घर कांग्रेस वापस आ ही गए,,,

अनुराग लक्ष्य, 24 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
हमारे बुजुर्गों ने हमेशा इस बात को कहा है कि सुबह का भूला अगर शाम घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यही सानेहा धारावी के महबूब रहनुमा हाजी बब्बू खान के साथ भी हुआ था, जाने किस वजह से उन्होंने बरसों की अपनी वफादारी पर एक अनसुलझा प्रश्न खड़ा कर दिया था। साथ ही कांग्रेस से अपना दामन छुड़ाकर बीजेपी शिंदे की शरड़ में चले गए थे। बहरहाल धारावी की आवाम में एक जोश भरा माहौल देखने को मिला, जैसे लोगों को यह खबर मिली कि हाजी बब्बू खान भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में वापस आ गए तो हर तरफ पटाखे फूटने लगे, और हाजी बब्बू खान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
आपको बताते चलें कि MRCC मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वर्षा ताई गायकवाड़ की मौजूदगी में हाजी बब्बू खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि मैं फिर एक बार अपने घर कांग्रेस में वापस आ गया हूं।
मुझे लगता है कि यह सब मेरी ज़िंदगी में होना ही था। जिसमें आप सभी की दुआएं भी शामिल हैं। हम सब मिलकर धारावी को मुंबई के नक्शे में एक आदर्श और खूबसूरत धारावी में तब्दील करेंगे।
इस अवसर पर हाजी बब्बू खान के चाहने वालों में अपार खुशी दिखाई दी। साथ उनके इस्तेकबाल में उन्हें फूल मालाओं से लाद कर उनका भव्य स्वागत किया ।