उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं और पशु स्वास्थ्य के तहत बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 13.45 करोड़ रुपये (1345.60 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण और व्यय अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन करते हुए किया जाए। इसके साथ ही, व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। धनराशि का व्यय उसी मद या प्रयोजन में किया जाएगा, जिसके लिए इसे स्वीकृत किया गया है। निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि उक्त प्रयोजन के लिए पूर्व में किसी अन्य योजना या स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है।इस पहल से प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पशुधन के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार हो सके।
—————————— ————-