विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ,,,,,

l
अनुराग लक्ष्य, 23 अक्तूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
सियासत का मौसम जब भी करीब आ जाता है तो आम आदमी के साथ राजनैतिक हलकों की भी सांसें ऊपर नीचे होने लगती हैं। माथे पर चिंता की रेखाएं स्पष्ट नज़र आने लगती हैं।
इसी कश्मकश में भाजपा ने आगामी विधान सभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 99 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा तकरीबन अपने 160 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
आपको बताते चलें कि इस बार महाराष्ट्र भाजपा ने अपने उम्मीदवारों में 13 महिलाएं, 6 एस सी और 4 एस टी उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसी के साथ विधान सभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों में भाजपा ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दख़्छिड़ पश्चिम और पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले को कामठी से उम्मीदवार घोषित किया है।